फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies after drowning in pond

Azamgarh News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत

Wed, 22 Oct 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after drowning in pond
देवगांव। कोतवाली क्षेत्र के मेहरोकलां गांव में बड़ागांव (बहादुरपुर) निवासी शुभम चौहान (24 वर्ष) पोखरे में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुभम दोपहर के समय मेहरोकला स्थित एक पोखरे में नहाने गए थे। नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पास में गोवर्धन पूजा की तैयारी कर रही महिलाओं ने शुभम को डूबता देख शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और बचाव के लिए पानी में उतरे। गोताखोरों को भी तुरंत बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों और ग्रामीणों ने शुभम के शव को पोखरे से निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शुभम दो भाइयों में बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed