फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth Congress took out procession to curb inflation

युवक कांग्रेस ने मंहगाई पर अंकुश को लेकर निकाला जुलूस

Thu, 21 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress took out procession to curb inflation
आजमगढ़। शहर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेतहाशा महंगाई वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिए और महंगाई पर अविलंब अंकुश लगाने की सरकार से मांग की।
विज्ञापन

शहर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अमर बहादुर यादव ने कहा अच्छे दिन के वादे के साथ 100 दिन में महंगाई समाप्त करने का सब्जबाग दिखाने वाली बीजेपी आज महंगाई से त्रस्त जनता को भूल चुकी है। सरकार अपना खजाना भरने में लगी है। डीजल पेट्रोल रसोई के गैस एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से गृहणियों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार यदि शीघ्र ही महंगाई पर अंकुश नहीं लगाती तो युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर बड़े से बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर निखिल पांडेय, तुषार सिंह, विक्रम सिंह, अनिल चौधरी, प्रद्युम्न गौड, अंशुल आनंद, सुनील कुमार, आशुतोष यादव, पियूष सिंह अकेला अवनीश यादव, आर्यन अष्ठाना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed