फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth Congress protests against paper leak; outrage over police lathi-charge.

Azamgarh News: पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस लाठीचार्ज पर आक्रोश

Thu, 27 Aug 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress protests against paper leak; outrage over police lathi-charge.
अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के पदा​धिकारी और कार्यकर्ता। श्रोत-संगठन
परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरिओम उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में अंबेडकर पार्क पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने में जिलाध्यक्ष हरिओम उपाध्याय ने आरोप लगाया कि परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब युवा इन समस्याओं के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाते हैं तो उन पर पुलिस बल का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और अन्य बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के अधिकार के खिलाफ है। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कार्रवाई के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

धरने में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमर बहादुर यादव, प्रदेश सचिव व सह-प्रभारी दर्शन ऋषि, तुषार सिंह, विशाल दुबे, विवेक राय, सोनू यादव, अमित पांडेय, राजन यादव, रिपुदमन बरनवाल, अजय पांडेय, नीरज यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed