फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth committed suicide shoot himself with gun in azamgarh

आजमगढ़: युवक ने तमंचे से गोली मार की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 25 Nov 2021 04:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Nov 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
Youth committed suicide shoot himself with gun in azamgarh
खुद को मारी गोली। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में गुरुवार को एक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना के कारणों की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, निजामाबाद थाना क्षेत्र के बिदावनपुर गांव निवासी अब्दुल्ला(18) पुत्र अब्दुल कलाम तीन माह पूर्व अपने परिवार के साथ अपनी ननिहाल नगर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरीगंज आया था। तबसे वह यहीं पर परिवार के साथ रहता था। गुरुवार को दोपहर एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उसने तमंचे से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस इसके बाद घटना के कारणों की जांच करने में जुट गई। मृतक तीन बहन और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed