फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth commits suicide by hanging

युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, मचा कोहराम

Wed, 03 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बर्जला गांगेपुर गांव निवासी एक युवक ने कर्ज न चुका पाने के कारम बुधवार की भोर में घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बर्जला गांगेपुर गांव निवासी संत विजय राय (40) मंगलवार की रात खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे। बुधवार की भोर में वह घर से निकले। पांच बजे के लगभग ग्रामीण शौच आदि के लिए जाने लगे तो गांव से लगभग आठ सौ मीटर की दुरी पर एक पेड़ पर संत विजय का शव रस्सी के सहारे लटकता देखा। सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक मां-बाप की इकलौती संतान थे। माता-पिता बांदा जिले में मकान बनवा कर रहते है। घर पर संत विजय अपने पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। वह एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। ग्रामीणों के अनुसार उसने किसी काम से कर्ज लिया हुआ था। दीपावली के चलते कर्ज देने वाले उस पर कर्ज वापसी का दबाव बना रहे थेस जिसे वह वापस नहीं कर पा रहा था। कहा जा रहा है कि उसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed