{"_id":"6133a2c28ebc3e24c85b4838","slug":"youth-commited-suicide-by-jumped-from-third-floor-after-dispute-with-wife-in-azamgarh-he-died-on-spot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः पत्नी से विवाद के बाद तीसरी मंजिल से कूदा युवक, मौके पर मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः पत्नी से विवाद के बाद तीसरी मंजिल से कूदा युवक, मौके पर मौत, परिजनों में कोहराम
Sat, 04 Sep 2021 10:15 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:15 PM IST
सार
भरत (30) पुत्र धीरज सोनकर को काशीराम आवास में परिवार के साथ वहीं रहता था और कलेक्ट्रेट क्षेत्र में सब्जी का दुकान लगाता था। शनिवार रात साढ़े आठ बजे अचानक वह काशीराम आवास के तीसरी मंजिल से कूद गया।
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ शहर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित काशी राम आवास डीएवी में रह रहे युवक ने शनिवार देर शाम तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना का कारण पत्नी से किसी बात पर हुआ विवाद बताया जा रहा है। फराशटोला कदमघाट निवासी भरत (30) पुत्र धीरज सोनकर को काशीराम आवास में कमरा मिला हुआ है। वह परिवार के साथ वहीं रहता था और कलेक्ट्रेट क्षेत्र में सब्जी का दुकान लगाता था।
विज्ञापन
शनिवार रात साढ़े आठ बजे अचानक वह काशीराम आवास के तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन