फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth beaten to death with bricks and stones

Azamgarh News: ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या

Sun, 21 May 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death with bricks and stones
महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम पटपड़वा गांव में शनिवार की रात मनबढ़ों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से मारकर युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की बहन और मां को हिरासत में ले लिया है।गांव निवासी युवक रवि शनिवार की देर शाम अपने घर की छत पर साउंड बाक्स लगाकर गाना बजा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला रामताल (40) ने उसके घर के बाहर से कहा कि मैं भी आता हूं, साथ में गाने पर डांस करेंगे। रामताल की यह बात रवि को नागवार गुजरी और वह गालियां देने लगा। रामताल के विरोध पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान रवि की बहन रीमा और मां भी रामताल पर टूट पड़े। तीनों ने रामताल को लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से मारकर लहूलुहान कर दिया। तीनों ने मिलकर रामताल का सिर पड़ोसी की दीवार में कई बार लड़ा दिया। इससे सिर में गंभीर चोट आई और रामताल जमीन पर गिर पड़ा। जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती तब तक रामताल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद तीनों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामताल के बड़े पिता रामबचन निषाद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने रवि की बहन रीमा और मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी यातायात संजय कुमार ने बताया कि मनबढ़ युवक ने बहन व मां के साथ मिलकर युवक की पीटकर हत्या कर दी है। घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार है। बहन व मां पुलिस हिरासत में है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed