फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth beaten killed in love affair in azamgarh

आजमगढ़: प्रेम-प्रसंग में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, हत्यारोपियों ने लाश घर में छिपाकर रखी

Fri, 21 May 2021 09:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 21 May 2021 09:31 AM IST
सार

युवक गांव की एक शादी में नृत्य कार्यक्रम देखकर लौट रहा था। साथ में उसकी मां भी थी। इस दौरान उसे गांव के लोगों ने घेर लिया और पिटाई की। जब मां शादी स्थल पर लोगों के पास पहुंची, और लोगों को घटना के बारे में बताया। कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक हत्यारोपी युवक को उठाकर अपने घर ले गए थे।

विज्ञापन
Youth beaten killed in love affair in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में गुरुवार की रात वैवाहिक समारोह में नाच देखकर लौट रहे युवक की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने युवक का शव घटना के बाद अपने ही घर ले जाकर मेज के नीचे रख दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश हत्यारोपियों के घर से बरामद की। फिर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना के पीछे कारण प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कप्तानगंज थाना के परसमनपुर उर्फ चौबेपुर गांव निवासी भीम कुमार(22) पुत्र रामहरक गुरुवार को अपनी मां के साथ गांव निवासी दुर्बल्ली निषाद की पुत्री की शादी में शामिल होने गया था। शादी में डांस (नृत्य) कार्यक्रम हुआ था, जिसे वह देर रात तक देखने लगा। नृत्य देखने के बाद वह मां के साथ घर जा रहा था कि रास्ते में ही उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन


मां के शोर मचाने पर भी डीजे की आवाज के चलते किसी को पता नहीं चला। जिस पर मां भाग कर नृत्य कार्यक्रम स्थल की तरफ पहुंची। इस बीच हमलावर भीम को लहुलुहान हाल में अपने घर उठा ले गए और एक मेज के नीचे छिपाकर रख दिया। लोगों को लेकर मां मौके पर पहुंची तो कुछ नहीं मिला। मां ने तत्काल 112 नंबर पर फोन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची तो मां ने गांव के ही जगदीश पुत्र गोमती के ऊपर पुत्र को मारपीट कर गायब करने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस जगदीश के घर पहुंची तो भीम की लाश घर से बरामद हुई। लोगों का कहना है कि भीम का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक माह पूर्व वह लड़की को कहीं ले गया था। बाद में पुलिस के बीच दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

इसके बाद भी लड़की पक्ष के लोगों ने ही उस पर लाठी-डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जिसके घर से लाश बरामद हुई, उस परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed