फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth and middle-aged hanged in doubt

संदिग्धावस्था में युवक और अधेड़ ने फांसी लगा दी जान

Sat, 07 Nov 2020 06:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Youth and middle-aged hanged in doubt
आजमगढ़। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को एक युवक समेत अधेड़ का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रानी की सराय संवाददाता के अनुसार सेठवल गांव निवासी 19 वर्षीय प्रवीण राय उर्फ अंशु राय पुत्र मुकेश राय ने शुक्रवार की रात अपने कमरे में चुल्ले से साड़ी के सहारे फांसी लगा लिया। सुबह देर तक जब वह सो कर नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने गए। कई आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला, इसके बाद कमरे के अंदर देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। मृतक के माता-पिता इंदौर में रह कर कमाते हैं। वहीं मृतक अपने ननिहाल बरदह थाना क्षेत्र के अमेठी गांव में रहता था। शुक्रवार को वह अपने गांव सेठवल आया था। यहां सिर्फ उसकी दादी रहती थी। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार शनिवार की सुबह स्थानीय थाना क्षेत्र के छितौनी गांव के बौड़रा स्थित विद्युत उपकेंद्र की चहारदीवारी के पास स्थित एक पिलर के सहारे एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव लटकता मिला। जेब में मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान 50 वर्षीय वंश गोपाल पुत्र भग्गन निवासी उतरेठिया पीजीआई, लखनऊ के रुप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम लखनऊ से पहुंची मृतक की पत्नी सुधा ने पीएम हाउस पहुंच कर उसकी शिनाख्त भी कर दिया। मृतक लखनऊ में शहीद पथ पर लांड्री का काम करता था। वह एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed