{"_id":"6a350f5b17858fccb0087bb8","slug":"young-woman-drowns-while-bathing-in-pauhari-baba-sarovar-in-azamgarh-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: पौहारी बाबा सरोवर में डूबने से युवती की मौत, परिवार के साथ दर्शन करने आई थी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: पौहारी बाबा सरोवर में डूबने से युवती की मौत, परिवार के साथ दर्शन करने आई थी मंदिर
Fri, 19 Jun 2026 03:14 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 19 Jun 2026 03:14 PM IST
सार
Azamgarh News: पौहारी बाबा सरोवर में स्नान के दौरान डूबने से युवती की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के सरैया स्थित प्रसिद्ध पौहारी बाबा सरोवर में शुक्रवार सुबह एक 20 वर्षीय युवती कुसुम देवी की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
मृतका की पहचान अंबेडकर नगर जिले के नीवा गांव निवासी कुसुम देवी के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ पौहारी बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरोवर की सीढ़ियों पर अत्यधिक काई जमी हुई थी। जिससे कुसुम का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP Politics: 'अगले जन्म में मुख्यमंत्री बनेंगे अखिलेश', ओपी राजभर ने रामगोपाल यादव पर जमकर साधा निशाना
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु जमा हो गए। काफी मशक्कत के बाद युवती का शव सरोवर से बाहर निकाला गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।