फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man tied to a tree and beaten, sued three

युवक को पेड़ से बांध कर पीटा, तीन पर मुकदमा

Wed, 02 Sep 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Young man tied to a tree and beaten, sued three
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खरकपुर गांव में मंगलवार की रात एक युवक को मनबढ़ों ने पेड़ से बांध कर पिटाई किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक को छुड़ा कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं घायल के भाई की तहरीर पर दो नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बिलरियागंज के बरामदपुर गांव निवासी विशाल यादव पुत्र सवरू मंगलवार को अपने एक दोस्त के घर साइकिल से दावत खाने गया था। दावत के बाद वह साइकिल से ही वापस घर लौट रहा था। अभी वह खरकपुर गांव के पास ही पहुंचा था कि गांव निवासी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और पेड़ से बांध कर पिटाई करने लगे। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को थाने ले आई। परिजनों को सूचना देने के साथ ही घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं घटना के बाबत घायल युवक के भाई अवधेश ने थाने पर दो नामजद समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी। नामजद किए गए लोगों में हंशूराम पुत्र रामफेर व हंशु के दामाद संदीप कुमार शामिल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed