फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man shot dead in azamgarh

युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 07 Apr 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 07 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
शहर से सटे हाफिजपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की सुबह बाइक चलाने के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पैदल ही भाग निकला। मृत युवक की जेब से मिले मोबाइल के जरिए उसकी पहचान हुई। पुलिस ने उसके घर वालों को सूचना देकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया । पंपकर्मी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी कमलेश यादव (18) पुत्र सुरेश यादव की क्षेत्र के एक युवक से गहरी दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ ही रहते थे। गुरुवार की शाम कमलेश अपने घर से मित्र के साथ निकला, इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने समझा कि वह किसी रिश्तेदारी में गया है। शुक्रवार को अलसुबह करीब 4.30 बजे कमलेश अपने मित्र के साथ हाफिजपुर पंप पर तेल भराने पहुंचा। जहां सेल्समैन चंद्रभूषण यादव ने इनकी बाइक में सौ रुपये का पेट्रोल भरा। इस दौरान बाइक कमलेश चला रहा था। तेल भराने के बाद कमलेश का मित्र चलाने के लिए बाइक मांगने लगा। इसी बात को लेकर कमलेश और उसके साथी के बीच विवाद हो गया। तभी साथी ने तमंचा निकाल कर कमलेश के सिर में सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही कमलेश जमीन पर गिर पड़ा। जब तक पंप के कर्मचारी कुछ समझ पाते कि आरोपी पैदल ही भाग निकला। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने शहर कोतवाली को सूचना दी। कुछ ही देर में सीओ सिटी शिवनाथ गुप्ता, शहर कोतवाल शिशिर त्रिवेदी वहां पहुंच गए। तलाशी के दौरान कमलेश की जेब से उसका मोबाइल बरामद हुआ। जिसके जरिए कमलेश की पहचान कर पुलिस ने उसके घर वालों को सूचना दी। साथ ही कमलेश की लाश को पोस्टमार्टम के लिए   भेजवा दिया। कमलेश चार भाई, बहन में छोटा था। वह घर पर ही रहता था। पेट्रोल पंप के सेल्समैन चंद्रभूषण यादव की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली र्गई है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि गोली मारने वाले की पहचान कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed