{"_id":"696b93bbdcb3daa0c90944c0","slug":"young-man-jumping-into-well-rescue-operation-underway-for-24-hours-in-azamgarh-2026-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुझे बचा लो... चिल्लाते हुए कुएं में कूद गया युवक, 24 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन; नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुझे बचा लो... चिल्लाते हुए कुएं में कूद गया युवक, 24 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन; नहीं मिला सुराग
Sat, 17 Jan 2026 07:21 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 17 Jan 2026 07:21 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवां गांव में एक युवक कुएं में कूद गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हैरान करने वाली बात है कि 24 घंटे बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
कुएं के पास जुटे लोग व जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवां गांव में शुक्रवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक 'मुझे बचा लो, बचा लो' चिल्लाते हुए इधर-उधर दौड़ने लगा और अचानक गांव में स्थित एक कुएं में कूद गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसके पीछे किसी को आते नहीं देखा, लेकिन युवक के कुएं में कूदते ही ग्रामीण उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। 24 घंटे के बाद शनिवार को भी युवक का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
गांव के दीनानाथ चौबे ने बताया कि एक युवक दौड़ते हुए गांव में आया। वह बचाओ, बचाओ चिल्लाते हुए भाग रहा था। दौड़ते हुए वह कुएं में कूद गया। कुएं में पहले से पड़ी एक डाली पर युवक कुछ देर तक टिका रहा। लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान उसके हाथ से डाली छूट गई और वह नीचे गिरने लगा। गिरते समय उसने कुछ देर के लिए एक लोहे की छड़ पकड़ ली, लेकिन ग्रामीणों की तमाम कोशिशों के बावजूद वह गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; सड़क सुरक्षा जागरूकता: रोड सेफ्टी एंबेसडर बने बच्चे, अभिभावकों को दिलाएंगे सड़क सुरक्षा के संकल्प
विज्ञापन
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने युवक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना को करीब 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि तलाश और रेस्क्यू कार्य लगातार जारी है।
करीब 20 फुट सूखा, उसके नीचे 30 फुट से अधिक गहरे पानी में तलाश
कुएं में युवक के कूदने की घटना के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है। जिस कुएं में युवक कूदा, उसमें ऊपर करीब 20 फीट तक पानी नहीं है, जबकि उसके नीचे लगभग 30 फुट से अधिक गहरा पानी भरा हुआ है, जिससे रेस्क्यू कार्य में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बाहर निकालने के लिए जाल, कांटा और बांस की मदद से काफी देर तक कुएं में तलाश की, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। कुएं की गहराई और पानी की अधिकता के कारण रेस्क्यू अभियान प्रभावित हो रहा है।