फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man hanged his life in Azamgarh

आजमगढ़ में मानसिक रूप से परेशान चल रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 23 Jun 2020 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged his life in Azamgarh
निजामाबाद। चकबहोरू गांव निवासी एक युवक ने सोमवार की रात घर के पास स्थित बाग में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने उसे पेड़ से रस्सी के सहारे लटका देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चकबहोरू गांव निवासी 35 वर्षीय श्रवण कुमार यादव पुत्र झूरी यादव सोमवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात उसने बाग में नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने उसे घर में नहीं पाया तो आसपास खोजबीन करने लगे। इसी दौरान घर के पास स्थित बाग में नीम के पेड़ पर उसका शव लटकता मिला। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना निजामाबाद पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लाश को उतरवाया और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहली पत्नी की पूर्व में मौत हो गई थी। उसकी एक बेटी है। उसने दूसरी शादी की और एक बेटा है। परिजनों के अनुसार कुछ दिनों से वो मानसिक रुप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed