फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man found dead in a drain in suspicious condition, chaos

Azamgarh News: संदिग्धावस्था में नाले में मृत मिला युवक, कोहराम

Mon, 02 Jan 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Young man found dead in a drain in suspicious condition, chaos
रानी की सराय। निजामाबाद थाना के फरिहा बाजार के मोहम्मदपुर मार्ग स्थित नाला में रविवार की सुबह एक युवक संदिग्धावस्था में मृत हाल में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

फरिहां बाजार के लोग रविवार की सुबह टहलने के लिए मोहम्मदपुर मार्ग पर गए थे। इसी दौरान लोगों ने नाले में शव उतराया हुआ देखा। सूचना पुलिस को दी गई तो फरिहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। नाले से शव को निकाला गया तो उसकी पहचान फरिहा गांव निवासी शोएब अहमद (40) के रूप में की गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की दो शादी हुई थी लेकिन दोनों पत्नी किसी न किसी कारण से उसे छोड़ कर चली गई थी। वह दो भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई अलग रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed