{"_id":"681b4462a6b2f2ebf9074a63","slug":"young-man-dies-in-road-accident-another-seriously-injured-chaos-ensues-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरा गंभीर, मची अफरा-तफरी, पुलिस मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरा गंभीर, मची अफरा-तफरी, पुलिस मौके पर
Wed, 07 May 2025 05:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 07 May 2025 05:01 PM IST
सार
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां एक की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के रोड पर मंगलवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बनारस जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के सिकड़ी खण्डहर गांव निवासी धर्मेंद कुमार (25) पुत्र इंद्रजीत मंगलवार रात करीब 10 बजे अपने मौसेरे भाई आकाश (24) पुत्र जवाहिर, निवासी रमापुर, बनारस के साथ बाइक से बेलौली, दोहरीघाट से मेला देखकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में डिवाइडर से बाइक की टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों को दोहरीघाट अस्पताल पहुंचाया। धर्मेंद्र की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, परिजन उन्हें लाकर मंडलीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान रात 12 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक धर्मेंद्र एक पुत्री के पिता थे।
विज्ञापन