{"_id":"67c0af6c9b2fcf6fb1052ac3","slug":"young-man-dies-in-collision-with-pickup-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-128114-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
बलरामपुर। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बुधवार की देर रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मऊ जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा नई बस्ती मोहल्ला निवासी मेहताब आलम (19) पुत्र बसीर अहमद बुधवार की देर शाम घर से बाइक लेकर मित्र नौशाद (20) के साथ एक शादी समारोह में गया था। बुधवार की रात लगभग दो बजे शादी समारोह से बाइक लेकर घर जा रहा था। जैसे ही जीयनपुर मेन चौक पर पहुंचा ही था तभी पिकअप से टक्कर हो गई।
हादसे में मेहताब की मौत हो गई। वहीं, नौशाद घायल हो गया। मृतक मां-बाप का इकलौता पुत्र था। कक्षा 12 का पेपर चल रहा था।