फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   young man died of uncontrolled truck hit bike in azamgarh

Azamgarh News: गैस लदी ट्रक ने बाइक को कुचला, युवक की मौत; बिलख पड़े परिजन

Sat, 27 Apr 2024 08:26 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 08:26 AM IST
सार

Azamgarh News: सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गैस लदी ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
young man died of uncontrolled truck hit bike in azamgarh
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना के असिलपुर पेट्रोल पंप के पास बीती देर रात गैस लदी एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


फरिहा दक्षिण निवासी दुर्गा (35) शुक्रवार की रात बाइक से किसी काम के लिए फरिहा से सरायमीर जा रहा था। अभी वह असिलपुर पेट्रोल पम्प के पास ही पहुंचा था कि टोरंट गैस लदी ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दुर्गा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


उसे आननफानन स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed