फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   young man died in fight between two parties in azamgarh

Azamgarh News: मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

Sun, 23 Jun 2024 06:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 23 Jun 2024 06:06 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में दो पक्षों के बीच मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन
young man died in fight between two parties in azamgarh
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव में शनिवार की रात शौच करने को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


यह है मामला
शनिवार की रात महंगूपुर गांव निवासी वीरेंद्र पुत्र रामवृक्ष अपने घर के बगल में पेशाब कर रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद होने पर वीरेंद्र उर्फ रामवृक्ष को चंद्रशेखर व उनके लोगों ने लाठी, डंडे व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। मारपीट की घटना में प्रद्युम्न कुमार (24) पुत्र रामवृक्ष, विरेंद्र उर्फ रामवृक्ष (55) पुत्र तेरस, दीपक (18) पुत्र रामवृक्ष, राजेंद्र (60) पुत्र तेरस को मारपीट कर घायल कर दिया। 
विज्ञापन


आनन फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रद्युम्न की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रविवार की सुबह इलाज के दौरान प्रद्युम्न की मौत हो गई। लोगों की मानें तो दोनों परिवारों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इस मामले में मृतक के बड़े पिता सुरेंद्र ने अपने ही पटीदार मनोज, राजू, चंद्रशेखर, मोहित, सोहित तथा चंदन के खिलाफ गंभीरपुर थाने में नामजद तहरीर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed