फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   young man died hit by tractor on road in azamgarh

24 घंटे में दूसरी घटनाः ट्रैक्टर ने ली युवक की जान, एक दिन पहले हुआ था ऐसा ही हादसा, मासूम की हो गई थी मौत

Fri, 03 May 2024 10:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 03 May 2024 10:12 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में एक दिन पहले भी मो. नोमान (8) की इसी तरह हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के बसगवा गांव का निवासी था और अहरौला थाना क्षेत्र के पट्टीरूपधर स्थित अपने ननिहाल में रहता था। गुरुवार को वह साइकिल से ओरिल बाजार किसी काम से गया था। वापस लौटते समय बाजार स्थित एक विद्यालय के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ के बरदह थाना के महुजा मोड़ पर शुक्रवार की सुबह ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


मूलरूप से भदोही जिले का रहने वाला दीपक ठठेरा (26) पुत्र विजय का ननिहाल जिले के मार्टीनगंज में था। बीते एक माह से वो अपनी ननिहाल में रह कर किसी निजी कंपनी में काम कर रहा था। शुक्रवार की अल सुबह ही वो अपने ननिहाल से आजमगढ़ जिला मुख्यालय किसी काम से जाने को स्कूटी से निकला। वो मार्टीनगंज-ठेकमा मार्ग पर महुजा मोड़ के पास ही पहुंचा था कि ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ले ली इकलौटे मासूम की जिंदगी, बिलख उठे परिजन; हादसे के बाद चालक फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मौके पर ही दीपक की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई व एक बहन में तीसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने स्कूटी व ट्रैक्टर ट्राली को कस्टडी में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed