फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   young man died due to electrocution at Jaimal stage in azamgarh

Azamgarh: जयमाल स्टेज पर करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, बेकाबू बाइक की टक्कर से वृद्ध की गई जान

Mon, 22 May 2023 03:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 May 2023 03:09 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में सोमवार को अलग-अलग हादसे में युवक और बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थानों की पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
young man died due to electrocution at Jaimal stage in azamgarh
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में रविवार को अलग-अलग हादसे में युवक और बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थानों की पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कप्तानगंज कस्बा निवासी रोशन गुप्ता (27) जयमाल स्टेज सजाने का काम करता था।

विज्ञापन


रविवार को वह कस्बा निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की शादी के लिए जयमाल का स्टेज सजा रहा था। इसी दौरान रोशन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोशन दो भाइयों में बड़ा था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


शौच कर लौट रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर
आजमगढ़-लखनऊ मार्ग पर रानी की सराय थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव निवासी विक्रम राजभर (75) सोमवार सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गए थे। जब वो वापस घर लौट रहे थे तो आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में विक्रम राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवार को भी चोटें आयीं। उसे भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। विक्रम राजभर के दो पुत्र व चार पुत्रियां बताए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed