{"_id":"65b8b695d1cbe1a36e089775","slug":"young-man-died-due-to-bike-collision-with-unknown-vehicle-in-azamgarh-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में हादसा: अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर, अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में हादसा: अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर, अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत; परिवार में मचा कोहराम
Tue, 30 Jan 2024 02:13 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:13 PM IST
सार
हादसा गंभीरपुर पुलिस चौकी के पास हुआ। घटना उस समय हुई जब युवक किसी काम से बाहर गया था और देर रात वापस लौट रहा था। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व घटना के बादग रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मचा है। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
यह है मामला
गंभीरपुर थाना के सिंघड़ा गांव निवासी विकास कुमार (21) सोमवार को बाइक से किसी काम के लिए जिला मुख्यालय आया था। देर रात वह वापस घर लौट रहा था। अभी वह गंभीरपुर पुलिस चौकी के पास ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 108 एंबुलेंस से उसे पीएचसी मोहम्मदपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन