{"_id":"6a25b7c12e2f21831700c9f4","slug":"young-man-arrested-for-allegedly-converting-young-woman-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-151502-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: युवती का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: युवती का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
सरायमीर पुलिस द्वारा गिरफ्तार धर्म परिवर्तन का आरोपी।
आजमगढ़। सरायमीर पुलिस ने युवती को बहलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में फूलपुर थाना क्षेत्र के पूरा नूरम निवासी ओबैद अहमद को खंडवारी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि पांच जून को तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, बयानों के आधार पर मामले में धर्म परिवर्तन कराने की धारा बढ़ाई गई।
साल 2025 में धर्म परिवर्तन के सात, साल 2026 में सामने आए दो मामले
उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 के तहत साल 2025 में आजमगढ़ में सात मामले सामने आए। इसमें 23 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं साल 2026 में अभी तक दो मामले सामने में आए हैं। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पंजीकृत मामलों में विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है। सभी मामलों की सुनवाई न्यायालयों में चल रही है। इसमें से 17 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जबकि पांच की अभी न्यायिक प्रक्रिया चल रही है।
केस-1
नाबालिग बहनों के अपहरण के बाद धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
रौनापार थाना क्षेत्र से एक साल पहले लापता हुई दो नाबालिग बहनों के मामले में पुलिस जांच के दौरान धर्म परिवर्तन, निकाह और दुष्कर्म के आरोप सामने आए थे। अंबेडकर नगर पुलिस ने दोनों बहनों को खोज निकाला। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में रौनापार क्षेत्र के रहने वाले एक पिता ने अंबेडकर नगर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि पांच मई 2025 को उसकी 17 और 15 वर्षीय बेटियों को बाजार गोसाई क्षेत्र का एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। लगभग 10 दिन पहले परिजनों को जानकारी मिली कि दोनों बहनों को अंबेडकरनगर जिले के किछौछा क्षेत्र में एक किराये के मकान में रखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर थाना बेवाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने किछौछा के रसूलपुर नई बस्ती स्थित किराये के मकान से दोनों बहनों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
केस-2
धर्म परिवर्तन मामले में युवक गिरफ्तार
पवई थाने में 13 मई 2026 को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी को एक युवक बहलाकर लेकर भाग गया है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने युवती को खोज निकाला। युवती के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की अतिरिक्त धाराएं और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराएं बढ़ाई गईं। जांच में ओरिल डिहवा गांव निवासी मोहम्मद तबरेज का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी को बलुआ मोड़ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।