{"_id":"68979b835fae0b34720e2c79","slug":"you-will-not-have-to-run-to-kashi-divisional-higher-education-office-will-open-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-135641-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नहीं लगानी होगी काशी की दौड़, खुलेगा मंडलीय उच्च शिक्षा कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नहीं लगानी होगी काशी की दौड़, खुलेगा मंडलीय उच्च शिक्षा कार्यालय
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के राजकीय और निजी महाविद्यालय के शिक्षकों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए वाराणसी के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। शिक्षकों का अब मंडल स्तर पर ही समाधान हो सकेगा।
शासन स्तर से 10 मंडल में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय खोलने की अनुमति दी गई। उसमें आजमगढ़ मंडल भी शामिल हैं। इससे जनपद के सैकड़ों शिक्षकों और प्राचार्यों को फायदा होगा। वहीं उच्च शिक्षा कार्यालय से बेहतर समन्वय बन सकेगा।
वर्तमान में महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय से 468 महाविद्यालय संबद्ध हैं, जिनमें 14 अनुदानित अशासकीय महाविद्यालय, 4 राजकीय महाविद्यालय और 450 स्व-वित्तपोषित महाविद्यालय शामिल हैं। इसमें आजमगढ़ और मऊ जनपद के महाविद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
अब तक प्रदेश के केवल आठ मंडलों में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय स्थित था। जहां से महाविद्यालयों की प्रशासनिक व शैक्षणिक गतिविधियों पर निगरानी रखी जाती थी। जनपद के महाविद्यालयों की निगरानी वाराणसी के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय से होती थी।
कई बार प्रशासनिक व अन्य कार्यों के लिए शिक्षकों को प्रयागराज की दौड़ भाग करनी पड़ती थी। जिससे उनका समय और श्रम बर्बाद होता था। हालांकि अब शासन स्तर से आजमगढ़ मंडल में ही क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय खोलने की सहमति मिल गई है। महाविद्यालयों के शिक्षकों और प्राचार्यों को काफी सहूलियत मिलेगी।
यहीं नहीं मऊ और बलिया के डिग्री कॉलेज के शिक्षक और प्राचार्य भी इससे लाभान्वित होंगे। मंडलीय उच्च शिक्षा कार्यालय खुलने से उच्च शिक्षा में शोध को बढ़ावा मिलने के साथ ही महाविद्यालय और उच्च शिक्षा कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा। जिसका लाभ, शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार होने से विद्यार्थियों को भी मिलेगा।