फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Yogi government did not lay a single brick in the name of development

योगी सरकार ने विकास के नाम पर नहीं रखी एक भी ईंट

Fri, 03 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Yogi government did not lay a single brick in the name of development
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्हें अब तक की सबसे अक्षम सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्षों में प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर एक भी ईंट नहीं रखी है। पिछली अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल में जो भी कार्य हुए हैं उन्हीं का नाम बदलकर वाहवाही लूट रही है।
विज्ञापन

जूही सिंह ने कहा कि नेता जी के जमाने से ही सपा में महिलाओं का विकास व उत्थान किया गया है। महिलाओं के प्रति सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी सजग व संवेदनशील हैं और यही वजह है कि उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए 1090 हेल्पलाइन और डायल 100 जैसी त्वरित राहत देने वाली योजनाएं शुरू की। जबकि भाजपा सरकार ने डायल 100 का नाम बदलकर 112 कर दिया। इसी तरह के काम करके जनता को गुमराह करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं, छात्राओं और नौजवानों के लिए लैपटाप, कन्या विद्या धन, बेरोजगारी भत्ता जैसी जनकल्याण की योजनाएं फिर शुरू की जाएंगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, नंद किशोर यादव, हरिप्रसाद दूबे, सुनीता सिंह, बबिता चौहान, सना परवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed