{"_id":"69b5ad0accbc8ac08c0f3194","slug":"yellow-alert-for-hailstorm-in-azamgarh-mau-and-ballia-for-two-days-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-146880-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आजमगढ़, मऊ व बलिया में दो दिन तक ओलावृष्टि का यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आजमगढ़, मऊ व बलिया में दो दिन तक ओलावृष्टि का यलो अलर्ट
विज्ञापन
बारिश की संभावना के बीच सरसो की हो रही मंडाई। संवाद
- फोटो : 1
आजमगढ़। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग की तरफ से आजमगढ़, मऊ व बलिया जिले में रविवार से मंगलवार तक बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम बदलाव में चटख धूप के चलते तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस काे पार कर गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिले में तेज धूप से तापमान लगातार बढ़ रहा है और पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीते दो-तीन दिनों के दौरान जिले में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आए इस बदलाव के कारण दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक का मिश्रित असर देखने को मिल रहा है। तेज धूप के चलते दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भीड़ अपेक्षाकृत कम दिखाई दे रही है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं और गर्मी से बचाव के लिए छाता, गमछा और पानी की बोतल का सहारा ले रहे हैं। वहीं, शाम होते ही मौसम थोड़ा सुहावना हो जा रहा है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
खेतों में कटी फसल समेटने लगे किसान- इस समय खेतों में सरसों की फसल पककर तैयार हो गई है। पछेती सरसों ही कहीं-कहीं हरी हैं। ऐसे में अगेती सरसों की बोआई किए किसानों की फसल कट गई है। मौसम में बदलाव व बारिश की संभावना देख किसान फसल को समेटने में जुट गए हैं। सरसों थी थ्रेसिंग कराकर उसे सुरक्षित करना चाहते हैं।
40 से 50 किमी की गति से चलेंगी हवाएं- मौसम विभाग के अनुसार, मऊ और बलिया में रविवार से मंगलवार तक बारिश, मेघगर्जन और ओलावृष्टि के साथ 40 से 50 किमी की गति से झोंकेदार हवा चलने की संभावना है। वहीं सोमवार से मंगलवार तक आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलों में यह हालात रहेंगे। तीनों जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
ओले पड़े तो खेत में ही फूट जाएंगे दाने-आजमगढ़ मंडल में दो दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश के बीच ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस समय खेतों में सरसों लगभग पककर तैयार है तो वहीं गेहूं की फसल भी पकने की ओर है। ऐसे में ओले पड़े तो किसानों की गाढ़ी कमाई खेतों में ही बर्बाद होगी। ओले से गेहूं, सरसों व चना के दाने खेत में ही फूट जाएंगे।
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 मार्च से पूर्वांचल के कुछ भागों में इस सीजन में पहली बार बारिश होने की संभावना है। तेज हवा और बारिश के साथ तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।