फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Yashpalpur-Azambandh land in the name of the university

विश्वविद्यालय के नाम हुई यशपालपुर-आजमबांध की जमीन

Wed, 25 Aug 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Yashpalpur-Azambandh land in the name of the university
आजमगढ़। जनपद में 550 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर जमीनों के लैंडयूज परिवर्तन का काफी दिनों से अटका मामला मंगलवार को हल हो गया। शासन से पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से यशपालपुर-आजमबांध की जमीन विश्वविद्यालय के नाम कर दी गई है। वहीं पूर्व में विश्वविद्यालय के लिए देखी गई मोहब्बतपुर की जमीन को चारागाह के नाम कर दिया गया।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय होने के कारण जनपद में विश्वविद्यालय के स्थापना की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। लोगों की इस पुरानी मांग को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरा किया। इसके बाद जमीन की तलाश शुरू हुई जो मोहब्बतपुर में जाकर पूरी हुई। जब इस जमीन पर निर्माण का प्रस्ताव तैयार हुआ तो पता चला कि यह जमीन लो लैंड है। तब सीएम ने डीएम को दूसरी जमीन की तलाश करने का निर्देश दिया। कई जगहों पर जमीन देखी गई और अंत में जहानागंज विकास खंड के यशपालपुर-आजमबांध की जमीन पर प्रशासन की मुहर लगी। शासन को इस जमीन का प्रस्ताव भेजा गया। लेकिन यह भूमि चारागाह की होने के कारण पेंच फंस गया। फिर क्या था सरकार ने कैबिनेट में लैंडयूज परिवर्तन करने का प्रस्ताव पास करा लिया। लेकिन जिले पर जमीन के लैंडयूज परिवर्तन करने का कोई निर्देश शासन की ओर से नहीं आया था। जिला प्रशासन शासन के निर्देश का इंतजार कर रहा था। सोमवार को जिला प्रशासन को शासन से भेजा हुआ पत्र मिला और प्रशासन ने मंगलवार को ही यशपालपुर-आजमबांध की जमीन को राज्य विश्वविद्यालय के नाम कर दिया। वहीं मोहब्बतपुर में पूर्व में विश्वविद्यालय के लिए आरक्षित की गई भूमि को चारागाह के नाम कर दिया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी करेगा निर्माण
आजमगढ़। शासन स्तर से 550 करोड़ की लागत से बनने वाले राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड- पांच को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इसके द्वारा ही विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण किया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय तक जाने वाले 2.36 किमी लंबे रास्ते के लिए किसानों से जमीन खरीद करने के साथ ही रास्ते का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed