फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Worship of Maa Chandraghanta on the third day of Navratri

Azamgarh News: नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा

Fri, 24 Mar 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Worship of Maa Chandraghanta on the third day of Navratri
वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को जहां घरों में मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना हुई। वहीं घर में पूजन के साथ ही काफी संख्या में भक्त मां के दरबार में भी हाजिरी लगाने के लिए देवी मंदिरों में पहुंचे। पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

नवरात्रि के तीसरे दिन देवी के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। माता के सिर पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है। इसी वजह से इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। इनके दर्शन से भक्तों का हर तरह से कल्याण होता है। वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन भी देवी मंदिरों में हवन-पूजन और भजन- कीर्तन चलता रहा। नगर के मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी मां, रैदोपुर में दुर्गा मंदिर, एलवल में लालमंदिर, पांडेबाजार में काली मंदिर, बाजबहादुर में दुर्गा मंदिर, सिधारी शंकर तिराहा पर दुर्गा मंदिर, बेलइसा में मां काली मंदिर और बड़ादेव दुर्गा जी मंदिर में सुबह से भक्त मां की आराधना के लिए कतार में लगे रहे। इस दौरान लग रहे मां के जयकारे, घंटा घडियाल के आवाज और हवन-पूजन वातावरण मां मय हो गया था। जहानागंज: ब्लाक के टाड़ी गांव में स्थित मां परमज्योति के धाम पर भी मां के दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा। मान्यता है कि इस स्थान पर मां दुर्गा ने भैंसासुर राक्षस का वध किया था। भैंसासुर के खून की धारा के रूप में बही नदी का जो वर्तमान में भैंसही नदी के नाम से जानी जाती है। वहीं जिस स्थान पर भैंसासुर राक्षस का खून गिरा वह स्थान आज भैंसहा ताल के नाम से जाना जाता है। मेजवां: फूलपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। क्षेत्र के पौराणिक स्थल दुर्वासाधाम में लोगों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed