फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Worker died due to unknown vehicle

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Tue, 23 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Worker died due to unknown vehicle
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के जानकीपुर पुलिया के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह तब हुई जब लोगों ने उसे मृत हाल में पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तहबरपुर के जानकीपुर गांव निवासी 32 वर्षीय मेवालाल पुत्र बल्लीराम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार को भी वह मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। देर रात वह तहबरपुर बाजार से वापस घर लौट रहा था। गांव के पहले स्थित पुलिया पर ही अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात में परिजन उसका घर आने का इंतजार ही करते रह गए। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने उसकी लाश पुलिया के पास पड़ी देखी। सूचना परिजनों को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर तहबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed