फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Work should be completed by July 31: DM

31 जुलाई तक कार्य पूरे करा लिए जाएं : डीएम

Wed, 14 Jun 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Work should be completed by July 31: DM
अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्घ कार्रवाई करते हुए डीएम ने उसे ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। वहीं अन्य परियोजनाओं को 31 जुलाई तक पूर्ण करने को कहा। उक्त दिशा-निर्देश डीएम विशाल भारद्वाज ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से ऊपर की निर्माण लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए। जिलाधिकारी ने निर्माण खंड-1 लोनिवि को निर्देश दिया कि मुबारकपुर एवं जहानागंज में होने वाले कार्यों का बांड फाइनल कर निर्माण कार्य तेजी से कराते हुए उसे 31 जुलाई तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होने कहा कि कार्यों की भौतिक प्रगति अत्यंत धीमी पाई गई। इसके लिए इससे संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र प्रेषित किया जाए। उन्होने निर्माण खंड-5 लोनिवि द्वारा कराए जा रहे महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के सेकेंड फ्लोर ग्राउंड प्लस फैसिलिटी सेंटर, एकेडमिक ब्लाक-2, ऐडमिनिस्ट्रेशन व लाइब्रेरी के कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उप्र आवास विकास परिषद निर्माण खंड वाराणसी-3 आजमगढ़ के द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में विद्युत कनेक्शन से संबंधित समस्याओं को तत्काल अवगत कराने के लिए डीईएसटीओ को निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईएन तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed