फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Work progress of 15 blocks received zero, stopped salary of ADO Panchayat

15 ब्लाकों की कार्यपूर्ति प्रगति मिली शून्य, एडीओ पंचायत का रूका वेतन

Sat, 07 Nov 2020 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Work progress of 15 blocks received zero, stopped salary of ADO Panchayat
आजमगढ़। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला द्वारा शनिवार को विकास भवन सभागार में पंचायत विभाग की समीक्षा की गई। इस दौरान 15 ब्लाकों की कार्यपूर्ति प्रगति शून्य मिली। इस पर उन्होंने संबंधित ब्लाकों के एडीओ पंचायत का वेतन अवरुद्ध कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर 15 दिन के अंदर शत-प्रतिशत सुधार नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में तहबरपुर, अतरौलिया, अहरौला, जहानागंज, पल्हना, तरवां, ठेकमा, मार्टीनगंज, मेंहनगर, मिर्जापुर, मुहम्मदपुर, पवई, फूलपुर, रानी की सराय और सठियांव के कार्यपूर्ति की प्रगति शून्य मिली। इस पर सीडीओ द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन विकास खंडों में कार्यपूर्ति 15 दिन के अंदर शत-प्रतिशत उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो उनके विरुद्घ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि पत्र के माध्यम से सभी को निर्देशित किया गया था कि चतुर्थ राज्य वित्त आयोग और 14वां राज्य वित्त आयोग के तहत वर्ष 2019-20 में कराए गए कार्यों के उपभोग प्रमाण पत्र आठ अक्तूबर तक जमा करें। लेकिन वित्तीय वर्ष को समाप्त हुए छह माह बीतने के बाद भी इन लोगों द्वारा कार्यपूर्ति उपलब्ध न कराना खेदजनक है। इसके लिए सभी को निर्देशित किया गया है कि 15 नंवबर तक वित्तीय वर्ष 2019-20 की कार्यपूर्ति शत-प्रतिशत किया जाए। वहीं जिन ब्लाकों की कार्यपूर्ति प्रगति शून्य मिली है सभी के नवंबर माह का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed