फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woolen fabric in needy aspiration Bantegi

जरूरतमंदों में ऊनी कपड़े बांटेगी आकांक्षा

Thu, 10 Dec 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 10 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woolen fabric in needy aspiration Bantegi
आकांक्षा समिति जनपद के गरीबों को सर्दी में गर्मी का एहसास कराने की तैयारी में जुटी हुई है। समिति की अध्यक्ष ऋतु सुहास की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर से 20 दिसंबर तक छोटे-बड़े बच्चों, महिलाओं, पुरूषों के सभी नाप के ऊनी कपड़े, साल, स्वैैटर आदि को एकत्रित किया जाएगा। सभी स्कूलों के इकट्ठा किए गए ऊनी कपड़े सर्वोदय पब्लिक स्कूल में 20 दिसंबर तक इकट्ठा किए जाएंगे। ऊनी कपड़ों को गरीब, परिवारों के मध्य वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ठंडके मौसम में गरीब परिवार के बच्चों और बड़ों को ऊनी कपड़े दिए जाएंगें। ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवारों का चिन्हांकन बीडीओ के माध्यम से होगा। स्कूलों के प्रधानाचार्य गरीब परिवार को चिह्नित करेंगे। जनपद के समस्त विकास खंडों में और शहर के डीएवी डिग्री कालेज के परिसर में कैंप के माध्यम से गरीब व जरूरतमंदों के बीच ऊनी कपड़ों का वितरण 30 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जनपद के समस्त स्वंयसेवी संस्थाओं, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, संभ्रान्त व्यक्तियों, प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि आकांक्षा समिति द्वारा जो यह कार्य किया जा रहा है। सभी लोग पहल करते हुए अधिक से अधिक ऊनी कपड़ों को इकट्ठा करें ताकि अधिक से अधिक गरीब जरूरत मंद परिवारों मे ऊनी कपड़ों का वितरण किया जा सके। यह पूण्य का कार्य है इसमें सभी की भागेदारी होनी चाहिए।


इस दौरान सर्वोदय पब्लिक स्कूल, आजमगढ़ पब्लिक स्कूल, प्रतिभहा निकेतन, एमएम पब्लिक स्कूल चंगईपुर, पीएनएस पब्लिक स्कूल, मेमोरियल पब्लिक स्कूल छपरा सुल्तानपुर, आजाद संस्कार वाटिका मुंडा, सेंफोर्ड पब्लिक स्कूल, क्रास वैली पब्लिक स्कूल और टाइनी टाट्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed