{"_id":"6af60798c6905bbd800c653d","slug":"womens-commission-member-inspected-the-emergency-and-labor-room-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-160417-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: महिला आयोग की सदस्य ने इमरजेंसी और लेबर रूम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: महिला आयोग की सदस्य ने इमरजेंसी और लेबर रूम का किया निरीक्षण
विज्ञापन
महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेती महिला आयोग की सदस्य। स्रोत-सूचना विभाग
राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य ने बृहस्पतिवार को जिला महिला चिकित्सालय में नवनिर्मित स्तनपान कक्ष का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड और लेबर रूम का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से संवाद कर उपचार, दवाओं और स्वास्थ्य कर्मियों के व्यवहार की जानकारी भी ली।
उन्होंने कहा कि स्तनपान कक्ष बनने से अस्पताल आने वाली माताओं को शिशुओं को सुरक्षित और निजता के साथ स्तनपान कराने की सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की एनसीटी मशीन से की जा रही जांच देखी और नियमित जांच पर जोर दिया।
साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत निर्धारित व्यवस्थाओं को शासन के निर्देशों के अनुरूप लागू करने को कहा। अस्पताल परिसर में बेहतर साफ-सफाई देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई और व्यवस्था में योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर शैक्षणिक, प्रशासनिक और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। विद्यालय प्रशासन को व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।