फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women sit on dharna against police harassment

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ धरने पर बैठीं महिलाएं

Sat, 03 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women sit on dharna against police harassment
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में पुलिसकर्मियों से मारपीट के बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत आधा दर्जन लोगों के घरों में तोड़फोड़ की थी। इसके खिलाफ महिलाओं ने शनिवार से अनिश्चितकालीन धरने की शुरूआत कर दी। उनका कहना है कि पुलिस ने उनकी लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है और जब तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंगारी बाजार में 29 जून को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की भी ग्रामीणों ने पिटाई कर दी थी। इसके बाद पुलिस की टीम गांव में पहुंची और प्रधान पति मुन्ना पासवान समेत आधा दर्जन लोगों के घरों के दरवाजे-खिड़की तक उखाड़ दिए। आरोप है कि जीसीबी लगाकर तोड़फोड़ की गई। इस मामले में पुलिस ने 16 नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। गांव के सभी पुरुष घर छोड़ कर फरार है। गांव की सुनीता सहित अन्य महिलाओं ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शनिवार से गांव की सैकड़ों महिलाओं ने गांव में ही अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत कर दी। वे दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही हैं और चेतावनी दी है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती और पीड़ित परिवारों के हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलता तब तक धरना चलता रहेगा। धरना देने वालों में सुनीता, मैनी, लीलावती, लालती, प्रभावती, चंपा, प्रियंका, मंजू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed