फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women's kitchens destroyed due to inflation: Lilavati Kushwaha

महंगाई की मार से महिलाओं की रसोई सूनी: लीलावती कुशवाहा

Fri, 10 Sep 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Women's kitchens destroyed due to inflation: Lilavati Kushwaha
सपा कार्यालय पर आयोजित महिला संगोष्ठी को संबोधित करती लीलावती कुशवाहा। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। समाजवादी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है, महिला उत्पीड़न, हत्या, बलात्कार, अपहरण की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है और उनके मान-सम्मान पर हमला हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ महंगाई की मार से महिलाओं की रसोई सूनी है, जीवन दूभर हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने उक्त बातें शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित महिला संगोष्ठी में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ है और अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं। कोरोना काल में प्रदेश की जनता दवा और ऑक्सीजन के अभाव में मरती रही और प्रदेश सरकार लोगों को गुमराह करने में लगी रही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उप्र में अखिलेश यादव की सरकार बना कर ही सारी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि गांव-गांव समाजवादी सरकार बनाने के लिए लग जाए। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि समाज की आधी आबादी आज अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। खास कर पिछड़ी व दलित महिलाओं का मान-सम्मान खतरे में है। भाजपा सरकार पिछड़े व दलितों का आरक्षण समाप्त करने का षडयंत्र कर रही है। उन्होंने 2022 में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का आह्वान किया। संगोष्ठी को समाजवादी महिला सभा आजमगढ़ की प्रभारी एवं प्रदेश सचिव श्रीमती शीला विश्वकर्मा, अल्का कुशवाहा, जिलाध्यक्ष महिला सभा श्रीमती बबिता चौहान ने भी संबोधित किया। संचालन सिंगारी गौतम ने किया। इस अवसर पर द्रौपदी पांडेय, किरन श्रीवास्तव, सना परवीन, प्रेमा यादव, गुड्डन चौहान, मनभावती, शशिकला सरोज, पॉती सरोज, ज्ञान्ती चौहान, अनीता चौहान, रिना चौहान, सपना निषाद, चॉदनी, पुष्पा चौहान, अतवारी चौहान, उषा चौहान आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed