फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women in preparation for Karva Chauth, markets started decorating

करवा चौथ की तैयारी में महिलाएं, सजने लगे बाजार

Wed, 20 Oct 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Women in preparation for Karva Chauth, markets started decorating
चौक से करवां चौथ के लिए पूजा के सामानों की खरिदारी करती महिलएं।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
करवाचौथ को लेकर बाजार तैयार हो गया है। व्यापारियों ने महिलाओं की पसंद की ज्वैलरी से लेकर तरह-तरह की साड़ी दुकानों में भर ली है। महिलाओं ने भी साड़ियों से लेकर ज्वैलरी और कॉस्मेटिक के सामान की खरीदारी करनी शुरू कर दी है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार त्योहार पर अच्छा कारोबार होगा। करवाचौथ के त्योहार से पहले बाजार में दुकानें सज गई हैं तो वहीं महिलाओं ने भी खरीदारी शुरू कर दी है। साड़ी, सूट, कपड़ा, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक का सामान और वाहनों की खरीदारी होने लगी है। स्कूटी की एडवांस बुकिंग हो रही है तो महिलाओं ने दुकानों पर जाकर साड़ियों से लेकर सूट की खरीदारी करनी शुरू कर दी है। बाजार सजकर पूरी तरह तैयार है। जिले के व्यापारियों का मानना है कि इस बार करवाचौथ के त्योहार पर अच्छा कारोबार होगा। करवाचौथ पर महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। महिलाएं चांद देखकर अपना व्रत खोलती हैं। करवाचौथ पर मिठाई का कारोबार भी अच्छा रहने की उम्मीद है। कोरोना काल में विगत दो साल से मिठाई, कपड़ा, ज्वैलरी आदि का बाजार ठंडा रहा। इस बार कोरोना का असर कम होने के कारण सभी को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed