फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women honored on International Women's Day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं सम्मानित

Tue, 08 Mar 2022 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Women honored on International Women's Day
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रानी की सराय के सेठवल स्थित जेपीआर गर्ल्स डिग्री कालेज की छात्राओं - फोटो : AZAMGARH
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले भर में मंगलवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिला सशक्तीकरण पर चर्चा की गई और महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मेजवां संवाददाता के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फूलपुर के विभिन्न स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से अग्रणी महिलाओं को सम्मानित किया गया। डाक्टर लोहिया बालिका विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए। शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवां में मिजवां वेलफेयर सोसाइटी की ओर से तृप्ति सिंह की देखरेख में कैफी आजमी चिकनकरी सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला संगोष्ठी हुई। इसमें सोसायटी की प्रबंधक तृप्ति सिंह ने कहा कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक क्षेत्र में समानता का अधिकार मिलना चाहिए। कार्यक्रम में प्रशिक्षण में निपुण उत्कृष्ट बालिकाओं को सम्मनित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

अंबारी संवाददाता के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं के उत्थान दिवस के रूप में मनाया गया। फूलपुर तहसील के अंबारी की महिला सुनीता मधुमक्खी पालन करके अपना पूरा परिवार चलाती हैं। पूरे क्षेत्र में शुद्ध शहद के लिए ख्याति अर्जित कर रही हैं। वह स्वयं आत्म निर्भर हैं और दूसरे को भी आत्मनिर्भर बना रही हैं। सुनीता का कहना है कि जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव के द्वारा मधुमक्खी पालन के लिए अनुदान मिल चुका है। इसके साथ अंबारी में महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सिलाई कढ़ाई सेंटर एवं फोटो फेमिंग सेंटर भी चलाती हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed