फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women cyclists who went on a trip to India reached the district

Azamgarh News: जिले में पहुंची भारत भ्रमण पर निकली महिला साइकिल यात्री

Sun, 25 Jun 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Women cyclists who went on a trip to India reached the district
महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण अभियान के तहत महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नवंबर 2022 से मध्य प्रदेश के भोपाल से साइकिल से देश भ्रमण पर निकली महिला साइकिल यात्री आशा मालवीय शनिवार को जिले में पहुंची। जहानागंज थाना क्षेत्र में पुलिस व प्रबुद्धजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आशा मालवीय ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नाटाराम गांव की मूल निवासिनी है। वह राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी व पर्वतारोही भी है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा तथा सशक्तीकरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक नवंबर 2022 से भारत भ्रमण यात्रा की शुरूआत की। अब तक वह 22 राज्यों का भ्रमण कर चुकी है। उसने बताया कि 25 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी करने का संकल्प लेकर वह निकली है। कस्बे में पहुंचने पर एसओ संजय कुमार सिंह के साथ ही प्रबुद्ध जनों ने महिला साइकिल यात्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आशा ने अपनी यात्रा के दौरान अपने अच्छे-बुरे अनुभवों को भी साझा किया। आशा ने बताया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिलने की उसकी इच्छा है। अ बताया कि 15 अगस्त को देश की राजधानी दिल्ली पहुंच कर वह अपनी यात्रा को विराम देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed