फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women and students were made aware by organizing a Chaupal.

Azamgarh News: चौपाल लगाकर महिलाओं-छात्राओं को किया जागरूक

Sat, 06 Dec 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Women and students were made aware by organizing a Chaupal.
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को पूरे जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा का अभियान चलाया गया। जिले की सभी एंटी रोमियो टीमों ने पार्क, बस स्टैंड, बाजार, मॉल, स्कूल-कॉलेज के आसपास एवं चिह्नित हॉट-स्पॉट स्थलों पर छापा मारा। संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर कई के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। युवतियों-महिलाओं से छेड़खानी करने वालों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बीसी सखी, लेखपाल, एएनएम, आशा बहुओं, ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं रोजगार सेवकों के साथ मिलकर गांव, वार्ड एवं न्याय पंचायत स्तर पर चौपाल लगाई। इन चौपालों में हजारों महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया गया। उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, इमरजेंसी 112 का सही इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई। साथ ही दहेज प्रतिषेध, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न से जुड़े कानून, साइबर क्राइम, फिशिंग, ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए। महिलाओं ने चौपालों में समस्याएं भी रखीं और समाधान का भरोसा दिया गया। अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति चिराग जैन एवं पर्यवेक्षण अधिकारी आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed