फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman's death, FIR against in-laws including husband

महिला की मौत, पति समेत ससुरालियों पर एफआईआर

Mon, 01 Jun 2020 05:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Woman's death, FIR against in-laws including husband
पवई। थाना क्षेत्र के गांव बहाउद्दीनपुर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति समेत पांच ससुरालियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पवई थाना के बहाउद्दीनपुर गांव में सोमवार सुबह साढ़े सात बजे के लगभग सोनी (29) पत्नी रामअचल बिंद की मौत हो गई। लगभग साढ़े आठे मृतका के देवर दिलीप ने मायके ग्राम मोजीपुर थाना खुटहन जौनपुर में सूचना दी कि सोनी को सांप ने काट लिया है। मृतका का भाई मनोज आनन-फानन में गांव में पहुंचा तो पता चला कि उसकी बहन को मौत फांसी लगने से हुई है। सोनी की शादी वर्ष 2008 में हुई थी। उसकी तीन लड़की और एक लड़का है। भाई मनोज पुत्र प्यारे बिन्द ने पति राम अचल , देवर रामशकल, दिलीप, दिनेश और सास संतरा देवी को नामजद करते थाने में तहरीर दी। ससुरालियों में प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। धाना प्रभारी पवई संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed