फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman riding bike dies in collision with truck, nephew injured

Azamgarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, भतीजा घायल

Sat, 16 Sep 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Woman riding bike dies in collision with truck, nephew injured
मेहनाजपुर कस्बे में शुक्रवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा उसका भतीजा घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। घटना के समय मृतका अपने भतीजे के साथ बहन के घर जा रही थी।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना अंतर्गत धरंबरपुर गांव निवासिनी ममता देवी 33 शुक्रवार की शाम अपने भतीजे राहुल 26 के साथ बाइक से मेहनाजपुर कस्बा निवासी अपनी बहन के घर जा रही थी। अभी बाइक सवार चाची-भतीजा मेहनाजपुर बाजार में पहुंचे थे कि ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। इस हादसे में चाची ममता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भतीजा राहुल घायल हो गया। बाजार वासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं घायल भतीजा राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed