फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   woman left with lover taking jewellery in azamgarh

UP: तीन बच्चों की मां का युवक पर आया दिल, पति- बच्चों को छोड़कर हुई फरार; ससुरालियों पर लगाया ये आरोप

Mon, 27 Jan 2025 07:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 27 Jan 2025 07:14 PM IST
सार

Azamgarh Latest News: आजमगढ़ जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के आठ साल बाद एक विवाहिता अपने पति के गांव के ही युवक के साथ फरार हो गई। वह पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रहती थी। 

विज्ञापन
woman left with lover taking jewellery in azamgarh
प्रेमी के साथ महिला फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में पति और तीन बच्चों के साथ रह रही महिला कुछ दिन पूर्व अपने प्रेमी संग छोटे बेटे और घर में रखे जेवरात को लेकर फरार हो गई। उसके पति ने दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इधर, महिला का प्रेमी उसे लेकर आजमगढ़ के सरायमीर में पहुंचा जहां, महिला के पति का परिवार रहता है। जानकारी होने पर जब परिजन महिला के पास पहुंचे तो उनके खिलाफ थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाने लगी। इसे लेकर सरायमीर थाने में घंटों पंचायत चली। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक सरायमीर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी आठ वर्ष पूर्व रानी की सराय थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ हुई थी। दोनों शादी के कुछ दिन बाद दिल्ली चले गए। वहीं, महिला का जिस गांव में ससुराल है, उसी गांव के रहने वाले एक युवक से उसकी बातचीत शुरू हुई। जो मुंबई में रहता था। 
विज्ञापन


फोन पर बातचीत होने के साथ ही दोनों के बीच करीबी आई। इसी बीच युवक भी दिल्ली पहुंच गया। दोनों को एक दूसरे से इस कदर प्रेम हुआ कि दोनों एक साथ रहने का फैसला कर लिए। महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर। एक बेटे और घर में रखे जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति को इस संबंध में जानकारी हुई तो उसने पुलिस थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। इधर, प्रेमी महिला को लेकर अपने घर पहुंचा। इसकी जानकारी गांव में रह रहे महिला के ससुरालियों को हुई तो वह युवक के घर पहुंच गए और बच्चे को मांगने लगे। महिला ने बच्चे को न देकर थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला नहीं मानी। उधर, पति वीडियो कॉल पर बेटे को देखते ही बेहोश हो गया।

 
क्या बोले अधिकारी
पुलिस की छानबीन में महिला का आरोप गलत पाया गया। इसलिए इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, इस मामले में उसके पति द्वारा दिल्ली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। अब जो भी कुछ होना है वहां की पुलिस ही करेगी। -यादवेंद्र पांडेय, थाना प्रभारी सरायमीर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed