फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman killed, two others injured after being hit by Bolero

अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आकर महिला की मौत, दो अन्य घायल

Wed, 01 Jan 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman killed, two others injured after being hit by Bolero
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खंडवारी नहर पुलिया के पास बुधवार की शाम अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए पैदल जा रही दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं बाइक सवार व दूसरी महिला गंभीर रुप से घायल हो गये।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहुसा मुबारकपुर गांव निवासीनी 40 वर्षीया उर्मिला पत्नी सुरेंद्र प्रजापति बुधवार की शाम गांव की ही एक अन्य महिला के साथ संजरपुर बाजार से दवा लेकर पैदल ही घर जा रही थी। अभी वह खंडवारी नहर पुलिया के पास ही पहुंची थी कि संजरपुर की तरफ से छाऊ गांव की तरफ जा रही अनियंत्रित बोलेरों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कविता पत्नी कतवारू गंभीर रुप से घायल हो गई। इसी दौरान बोलेरो ने एक बाइक सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक चला रहा मनोज पुत्र मेवालाल निवासी खंडवारी थाना सरायमीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी रवाना किया। मृतका एक पुत्र व चार पुत्रियां की मां थी। घटना की सूचना घर पहुंचे ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद बोलेरो चालक मय वाहन मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed