फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman kidnapped by bike riders reached police station

बाइक सवारों द्वारा अपहृत की महिला पहुंची थाने

Wed, 04 Aug 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman kidnapped by bike riders reached police station
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखुदासपुर गांव निवासीनी वृद्धा का सोमवार की शाम बाइक सवारों अपहरण कर लिया था। मंगलवार को वृद्धा थाने पर पहुंची और बताया कि बाइक सवारों ने उसके जेवरात को लेने के बाद गोसाईं की बाजार में छोड़ दिया।
विज्ञापन

मेंहनगर के शेखुदासपुर गांव निवासी चनपत चौहान सोमवार को दिन में अपनी पत्नी लालमती को साइकिल से लेकर मेंहनगर कस्बा दवा दिलाने गया था। वापस घर लौटते समय दंपत्ति को बाइक सवारों ने रोक लिया और कहा कि आवास का पैसा आया है। जिसे निकालने के लिए लालमती का बैंक पहुंचना जरूरी है। प्रधान वहीं इंतजार कर रहे है। जिस पर चनपद ने पत्नी को बाइक सवारों के साथ भेज दिया। खुद साइकिल से बैंक पहुंचा तो वहां न पत्नी मिली न प्रधान न ही बाइक सवार। पत्नी का पता न चलने पर परेशान चनपद ने देर रात थाने पर पत्नी के अपहरण की तहरीर भी दिया। मंगलवार को लालमती अपने भाइयों के साथ थाने पर पहुंची और आपबीती बतायी। लालमती के अनुसार बाइक सवार उसे काफी देर तक इधर-उधर घुमाते रहे और फिर उसका लाकेट, कनफूल व पायल उतरवा कर गोसाई की बाजार में छोड़ दिया। गोसाई की बाजार में वह भटक रही थी तो वहीं एक व्यक्ति मिले, जिनकी ससुराल उसके गांव में थी। उन्होंने रात में उसे अपने घर पर ठहराया। सुबह किराया देकर रवाना किया। जिस पर वह आटो से जाफरपुर अपने मायके पहुंची और फिर भाईयों के साथ थाने पर आयी। लालमती के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed