{"_id":"659d825e5f8649510808383d","slug":"woman-dies-during-delivery-uproar-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-9806-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन
अहरौला (आजमगढ़)। थानाक्षेत्र के मेहियापार बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार की रात ऑपरेशन से प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची अहरौला थाना पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अहरौला के हसनाडीह गांव की पुष्पा देवी (25) पत्नी शैलेंद्र को प्रसव के लिएमेहियापार बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में सात जनवरी को भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि सोमवार की रात बिना बताए डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया। बच्चे को परिजनों को दे दिया और महिला को वार्ड में रखकर किसी से मिलने नहीं दिया गया। डॉक्टर पूरी रात यह कहते रहे कि होश में आने के बाद ही कोई मिल सकेगा। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर अपने वाहन से पुष्पा को जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल लेकर चला आया। यहां पुष्पा देवी को मृत घोषित कर दिया गया। दो साल पूर्व ही पुष्पा की शादी हुई थी। यह उसका पहला प्रसव था। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया। पति शैलेंद्र ने इस बाबत अहरौला थाने में डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। मामला संज्ञान में है। अस्पताल पंजीकृत है या नहीं, इसके लिए रिकार्ड देखना होगा। यदि परिजन लिखित रूप से शिकायत करते हैं तो टीम भेज कर जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- डॉ. आईएन तिवारी, सीएमओ।
विज्ञापन
- डॉ. आईएन तिवारी, सीएमओ।