फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman dies due to deterioration in condition after sterilization, family members accuse doctor of negligence

UP: नसबंदी के बाद महिला की हालत बिगड़ने से मौत, परिजनों का डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Tue, 09 Jan 2024 03:34 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 09 Jan 2024 03:34 PM IST
सार

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां दक्षिण बस्ती निवासिनी सुभावती देवी 36 का पांच जनवरी को पीएचसी रानी की सराय पर लगे कैंप में नसबंदी का आपरेशन हुआ था। उसे गांव की आशा बहु इंद्रावती ब्लाक पर लेकर गई थी। नसबंदी आपरेशन के बाद पांच जनवरी की देर शाम उसे घर पहुंचा दिया गया।

विज्ञापन
Woman dies due to deterioration in condition after sterilization, family members accuse doctor of negligence
आजमगढ़ में नसबंदी के बाद महिला की हालत बिगड़ने से मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

नसबंदी के बाद एक महिला की हालत बिगड़ी और फिर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने नसबंदी करने वाले डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उसने महिला की मौत पर उसे नसबंदी के लिए ले जाने वाली आशा बहू व अन्य के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर मुकदमा भी पंजीकृत कराया। वहीं पीएचसी प्रभारी ने नसबंदी में लापरवाही से इंकार किया और कहा कि किन्हीं अन्य कारणों से महिला की मौत हुई है। 

विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां दक्षिण बस्ती निवासिनी सुभावती देवी 36 का पांच जनवरी को पीएचसी रानी की सराय पर लगे कैंप में नसबंदी का आपरेशन हुआ था। उसे गांव की आशा बहु इंद्रावती ब्लाक पर लेकर गई थी। नसबंदी आपरेशन के बाद पांच जनवरी की देर शाम उसे घर पहुंचा दिया गया। छह को उसकी तबीयत खराब हुई तो पुन: पीएचसी पर दिखाया गया। जहां तबीयत में सुधार न होने पर उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला महिला अस्पताल से उसे सात जनवरी को राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात सुभावती की मौत हो गई। मृतका के पति सेवालाल का आरोप है कि उसकी पत्नी के आपरेशन में लापरवाही हुई और बिना उसकी अनुमति के ही आपरेशन कराया गया। उसने बताया कि आपरेशन के बाद उसकी पत्नी को मार्टीनगंज ब्लाक पर ले जाया गया और पूरे दिन एंबुलेंस में बैठा कर घुमाने के बाद देर शाम घर छोड़ा गया। सुभावती दिव्यांग थी वह तीन पुत्री व एक पुत्र की मां थी। सुभावती की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया है। पति ने इस बाबत आशा बहु व अस्पताल प्रशासन के खिलाफ थाने में तहरीर भी दिया है। 
विज्ञापन


महिला की मौत नसबंदी आपरेशन के कारण नहीं हुई है। उसे शौच करने में पहले से परेशानी थी, जिसके बारे में उसने आपरेशन के पूर्व कुछ बताया नहीं था। संभवत: उसकी कारण से महिला की मौत हुई है। - डॉ. मनीष तिवारी, चिकित्सा अधीक्षक, पीएचसी रानी की सराय। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पति की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। इसके साथ ही सीएमओ को भी सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम व सीएमओ के जांच रिपोर्ट के आधार पर आगो की कार्रवाई की जाएगी। -सच्चिदानंद यादव, थाना प्रभारी, निजामाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed