फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman dies due to buffalo attack

Azamgarh News: भैंस के हमले से महिला की मौत

Tue, 30 Apr 2024 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to buffalo attack
बरदह। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर राजभर बस्ती निवासिनी उतराजी देवी पत्नी बलिराम राजभर (58) वर्ष रविवार की देर शाम भैंस के हमले से गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उतराजी देवी किसी कार्य के लिए गांव की सीवान में गई थी। तभी उधर से गुजर रही एक भैंस ने उतराजी देवी को पटक-पटक कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। कुछ लोगों ने तेज आवाज देकर और ग्रामीणों को बुलाने की कोशिश की लेकिन गांव में डीजे बज रहा था जिससे आवाज ग्रामीणों को नही सुनाई दी। किसी ने डंडा लेकर भैंस को बड़ी मशक्कत से भगाया। सूचना पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने घायल उतराजी देवी को पुष्पनगर बाजार स्थित एक चिकित्सक के यहां ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी 18 अप्रैल को मृतका के पुत्री की शादी हुई है। घटना से मृतका के परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed