{"_id":"605639e68ebc3e8ca76f7291","slug":"woman-dies-after-sterilization-family-uproar-azamgarh-news-vns5810155162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसंबदी कराने के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसंबदी कराने के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की शनिवार को मौत हो गई। दो दिनों पूर्व उसका अजमतगढ़ पीएचसी पर नसबंदी का आपरेशन हुआ था। महिला की मौत से परिजन आक्रोशित हो उठे और आपरेशन करने वाले डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीएचसी पर शव रख कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने समझा बुझा कर किसी तरह परिजनों को शांत कराया। इसके बाद महिला शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी गांव निवासीनी 28 वर्षीया रिंकी भारती पत्नी नंदलाल भारती ने 18 मार्च की शाम पीएचसी अजमतगढ़ पर नसबंदी का आपरेशन करवाया। नसंबदी का आपरेशन डॉ. बृजेश पटेल ने किया। इसके बाद वह अपने मायके सरैया अमिला जिला मऊ एंबुलेंस से चली गई। शनिवार की सुबह रिंकी की हालत अचानक खराब हुई और वह उल्टी-दस्त करने लगी। इस पर पिता शिवानंद भारती उसे पीएचसी बड़राव इलाज के लिए ले गए। जहां हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे लेकर पुन: पीएचसी अजमतगढ़ शाम पांच बजे पहुंचे। ब्लीडिंग के चलते उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर परिजन आक्रोशित हो उठे और नसबंदी करने वाले डॉक्टर पर लापरवाही का अरोप लगाते हुए मृतका का शव अस्पताल गेट पर रख कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया। मृतका एक पुत्र और दो पुत्रियों की मां थी। पुलिस के समझाने के बाद परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर घर चले गए।
- मनोज गोंड