{"_id":"60c716f5fa0cab50b5301488","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-trailer-in-azamgarh-she-was-going-on-bike-with-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः ट्रेलर की चपेट में आकर महिला की मौत, भतीजे के साथ बाइक से जा रही थी रिश्तेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः ट्रेलर की चपेट में आकर महिला की मौत, भतीजे के साथ बाइक से जा रही थी रिश्तेदारी
Mon, 14 Jun 2021 02:14 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:14 PM IST
सार
50 वर्षीया कमला देवी अपने भतीजे 25 वर्षीय अरविंद के साथ रिश्तेदारी में आजमगढ़ के नरौली जा रही थी। फरहाबाद मोड़ के पास बाइक अचानक से ट्रेलर की चपेट में आ गया। घटना में बाइक पर पीछे बैठी कमला गिर कर ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आजमगढ़ः ट्रेलर की चपेट में आकर महिला की मौत
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के निज़ामाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हादसा फरहाबाद मोड़ के पास हुआ। नेवादा गांव निवासिनी 50 वर्षीया कमला देवी पत्नी नंदू राम सोमवार को अपने भतीजे 25 वर्षीय अरविंद के साथ रिश्तेदारी में आजमगढ़ के नरौली जा रही थी।
विज्ञापन
फरहाबाद मोड़ के पास बाइक अचानक से ट्रेलर की चपेट में आ गया। घटना में बाइक पर पीछे बैठी कमला गिर कर ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं भतीजा अरविंद दूसरी तरफ गिरने से बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, हादसे की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन