फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman constable could not put magazine in rifle, line sent

राइफल में मैगजीन नहीं लगा सकी महिला आरक्षी, भेजी गई लाइन

Sat, 25 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Woman constable could not put magazine in rifle, line sent
अहरौला। पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को स्थानीय थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने एक महिला आरक्षी सेे रायफल में मैग्जीन लगान को कहा लेकिन वह नहीं लगा सकी। उसे तत्काल लाइनहाजिर कर दिया। उसे रोजाना मॉकड्रिल कराया जाएगा। एसपी सुधीर कुमार सिंह दिन में 11 बजे थाने पर पहुंचे गए। सबसे पहले उन्होंने सफाई व्यवस्था देखी और गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने भवन निर्माण का कार्य देखा और काम में तेजी लाने को कहा। थाने के आवास, बैरक, भोजनालय आदि का भी हाल देखा। इसके बाद एसपी ने आरक्षी आभा दुबे को इंसास राइफल के साथ बुलाया और उससे मैगजीन लगाने व सैल्यूट करने का निर्देश दिया। दोनों ही कामों में वह सफल नहीं हो सकी। इस पर एसपी नाराज हो गए और आरक्षी को तत्काल लाइन भेजने का निर्देश दिया और वहां प्रतिदिन आधे घंटे की मॉकड्रिल व परेड कराने को कहा गया। एसपी ने कहा कि यदि दुबारा महिला आरक्षी का प्रदर्शन लगत पाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed